अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात
बैरांव पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता को आवेदन देकर एक व्यक्ति ने मदद की गुहार लगाई है। यह मामला अंबा प्रखंड के ग्राम पंचायत बैरांव अंतर्गत चिल्हियांवा गांव की हैं जिसमें उस गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद ने बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में पैक्स को 100 कट्टा धान बिक्री किया था जिसके अब तक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि पैक्स अध्यक्ष से कई बार बकाया

भुगतान के लिए अनुरोध किया। पैसे मांगने पर पैक्स अध्यक्ष ने टालमटोल करते हुए एक वर्ष बिता दिया। किसानों द्वारा पैक्स में धान बेचने की रसीद मांगने पर पैक्स अध्यक्ष कहते हैं कि रसीद क्या करना है। वह किसी को धान अधिप्राप्ति का रसीद नहीं देते हैं। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
