औरंगाबाद, खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले में नगर निकाय का चुनाव भारी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच शांति पूर्ण मतदान निर्धारित समय से प्रारंभ हुआ। मतदान केन्द्रों पर जहां पर्याप्त रूप में सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है वहीं मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का लंम्बी कतार देखा जा रहा है। मतदान के लिए महिला, पुरुष

के अलावे युवकों को मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर जाते देखा जा रहा है। औरंगाबाद नगरपरिषद, देव नगर पंचायत मतदान केंद्र संख्या 7/1एवं नबीनगर मतदान केंद्र संख्या 12/1 पर मतदान निर्धारित समय से प्रारंभ है।

मतदान में कहीं भी असमाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी नहीं फैलाया जाए इसके लिए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग का ब्यवस्था किया गया है। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।