औरंगाबाद से अधिवक्ता शतीश स्नेही का रिपोर्ट
आज जिला विधिक संघ औरंगाबाद में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया, सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया और बिहार के महापुरुष के जीवनी को आत्मसात करने की बात कही गई,कहा गया कि इस देश को दुसरा राजेन्द्र प्रसाद मिलना कठिन है हमें उनके आदर्शो का अनुपालन करना चाहिए,
कुशाग्र बुद्धि के प्रतिभाशाली ईमानदारी छवि को देश के सभी राजनीतिक व्यक्तियों को प्रेरणा लेनी चाहिए,डा राजेन्द्र प्रसाद लोकहित में वेतन आधा लेते थे,1962 के युद्ध में नेहरू जी को सही मार्गदर्शन कर देश को सुरक्षित किया था, उनके किशोरावस्था में परिक्षक भी उन्हें अपने से तेज विधार्थी मानता था, सरकारी पद का दुष्प्रयोग नहीं किया, सरकारी कलम से घर पर चिठ्ठी तक नहीं लिखते थे, वक्ताओं ने कहा कि आजादी के समय 33प्रतिशत सदन में हमारा प्रतिनिधित्व था जो मात्र 03प्रतिशत रह जाना, सोचनीय और चिंतनीय है हमें समाज में
पूर्व के मान सम्मान इज्जत हासिल करने को प्रयासरत रहना चाहिए,

भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति अधिवक्ता समाज से है इनके गौरव और मान सम्मान से अधिवक्ता समाज गोरवान्वित महसूस करता है , धन्यवाद क्षापन कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया, इन्होंने
सम्बोधित किया स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, विनोद कुमार, सत्येन्द्र सिंह, शिवलाल मेहता,नृपेश्वर सिंह देव, अशोक कुमार सिंह, परवेज अख्तर, चन्द्रशेखर सिंह देव, जगनरायण सिंह, अमित कुमार, सत्येन्द्र दुबे,सुरज नारायण,अवध किशोर पांडे, अनील कुमार सिंह, सतीश कुमार स्नेही, अंजलि सरोज, संतोष कुमार, चंद्रकांता कुमारी, विजय सिंह, गजेन्द्र पाठक, सुनील कुमार सिंह, सरोज सिंहा,बिनय कुमार सिन्हा,कमला प्रसाद, सुशील जी, प्रदीप कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, महेंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।