अम्बा खबर सुप्रभात
कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम कचहरी कुटुम्बा के सरपंच गायत्री देवी एवं सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने पंचायत राज पदाधिकारी कुटुम्बा को अलग अलग पत्र लिखकर कुटुम्बा ग्राम कचहरी के न्याय मित्र एवं न्याय सचिव को तत्काल हटाने का मांग किया है। दोनों ने अलग अलग लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि जब से ग्राम कचहरी के सरपंच गायत्री देवी निर्वाचित हुए हैं तब से न्याय मित्र एवं न्याय सचिव अपना अपना कर्तव्य निर्वाहन नहीं कर रहे हैं तथा सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रतेयक माह उपस्थित प्रतिवेदन पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय में जमा दिलीप सिंह के द्वारा किया जा रहा है।
पंचायत राज पदाधिकारी को लिखे गए पत्र का एक प्रति मिडिया को भी जारी किया गया है।
सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने भी ग्राम कचहरी के सरपंच के समर्थन में पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि यदि उक्त दोनों को नहीं हटाया गया
तो बाध्य होकर ग्राम कचहरी का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।