तजा खबर

बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया दीप प्रज्जवलित कर उद्घघाटन

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात

बाल विकास विद्यालय औरंगाबाद रोड़ अम्बा में सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू (चाचा नेहरू) के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

समारोह का उद्घघाटन अम्बा पैक्स अध्यक्ष सह कुटुम्बा के नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता राम प्रवेश पाण्डेय, राबर्ट गुप्ता, बलिया पैक्स अध्यक्ष कपीलदेव पाण्डेय, प्रवीण गुप्ता , शुक्ला जी, के अलावे विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार, सहायक शिक्षक ज्योति कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, सोनी कुमारी, सुरेश सर के अलावे सैंकड़ों विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। उपस्थित

छात्र छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य अरुण कुमार एवं संचालन सहायक शिक्षक राकेश पाण्डेय ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *