हरिहरगंज से राजेश कुमार गुप्ता का रिपोर्ट
भाजपा प्रखंड इकाई द्वारा सोमवार को राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय पीपरा के परिसर से आक्रोश रैली प्रारंभ होकर प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वही अपराध और भ्रष्टाचार में अव्वल है। इस सरकार के क्रिया कलापों से किसान मजदूर छात्र व्यवसायी सभी परेशान हैं। जनता सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इनके अलावा सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, विनोद कुमार सिंह, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल संजय कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर कुशवाहा, किसान मोर्चा राष्टीय कार्यकरणी सदस्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पीपरा सांसद

प्रतिनिधि लाल बहादुर सिंह ने किया । इस अवसर पर पलामू जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, हरिहरगंज प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, दिनेश गुप्ता, रंजीत बहादुर सिंह, सत्येंद्र पासवान, हरिओम सिंह, राजन सिंह उर्फ भोलू बाबू , मिट्ठू सिंह, लड्डू सिंह, युवराज सिंह, अशोक सक्सेना, मुन्ना सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थें।