संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात
एस. एस. बी. कलापहाड़ की टीम ने टंडवा थाना के सयुक्त कार्यवाही करते हुए डोंद्रा पहाड़ से नक्सल सहयोगी सतन पासवान को गिरफ्तार किया गया! 29वी वाहिनी शसस्त्र सीमा बल,गया के कमांडेंट श्री हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देश पर बी कंपनी कलापहाड़ के कंपनी कमांडर रवि कुमार को मिली गुप्त सूचना के अनुसार, एस एस बी के जवानों ने टंडवा

थाना के टीम के साथ जंगल और पहाड़ों में सयुक्त अभियान चलाकर नक्सल सहयोगी सतन पासवान को डोंद्रा पहाड़ी के जंगल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा व 04 (चार )राऊंड बरामद हुआ। बिहार झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के घने जंगलो और पहाड़ो मे एस. एस. बी.टीम का सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इसमें लगातार सफलताएं हासिल हुई है जिससे नक्सलवाद की समस्या इस क्षेत्र में काफी कम हुआ है।
