सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
एकल ग्रामोत्थान योयना के तहत् गौ आधारित खेती एवं खेती आधारित ग्रामोद्योग के लिए समर्पित ‘ किसान मेला सह – उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन रफीगंज प्रखंड़ अंतर्गत कझपा /फेसर में आयोजित किया गया। कृषि मेले में रफीगंज प्रखंड़ के विभिन्न गाँवों से आये कृषकों नें जैविक

खाद से तैयार विभिन्न उत्पाद केला, बैगन, कद्दू, कोहड़ा, भतुआ, मुली, चुकन्दर, ब्रोकली, मीर्ची, पपिता, फुल गोवी, बंदा गोवी, शलजम, हल्दी, गन्ना, गुड़, गाजर, धनिया, मेथी, पालक आदि शब्जियों की प्रदर्शनी लगायी । सबसे उत्कृष्ट कृषि उत्पादक किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप प्रमाण – पत्र, फावड़ फावडा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल शेष अन्य किसानों को भी सांत्वना पुरस्कार का प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं कृषि उपयोगी सामग्री दिए गये ।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता एवं देवी सरस्वती के चित्र पर फुल – माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर केन्द्रिय महामंत्री, एकल अभियान डॉ. ललन शर्मा, कमल कांत झा ( केन्द्रिय मठ – मंदिर मंत्री ) एवं अर्जुन शर्मा ( केन्द्रिय योयना सह प्रमुख ) नें संयुक्त रूप से किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकल विद्यालय औरंगावाद के जिला अध्यक्ष प्रो. रामाधार सिंह नें की तथा संचालन आसुतोष कुमार नें की । कार्यक्रम को अपने संवोधन में डॉ. ललन शर्मा नें कहा कि विना गौ बंश के समृद्धि के भारत एक विकसीत राष्ट्र हो नहीं सकता है। रासायनिक उर्वकों के प्रयोग से मिट्टी एवं मानव दोनों रोगी हो रहे हैं। मुगलों एवं अंग्रेजों के आगमन से पूर्व भारत विश्व गुरु था। भारत की मिट्टी में कान्हा का बचपन बिता । गईया चराकर गोपाल कहलाये । दुध – दही की नदियाँ बहती थी । जिसके पास जितना गोधन, वो उतना ही बड़ा मानव माना जाता था। गोबर के पहाड़ ही गोवर्द्धन पहाड़ था । बलराम हल लिए होते थें। यह हल गौवंश आधारित कृषि का ही तो प्रतिक है। राजा जनक अकाल से छुटकारा पानें हेतु हल चलाये थें, तभी जनक नंदनी माता सीता का प्रकाट्य हुआ था । ऐसी हमारी शास्त्रीय मान्यता है। मुगल और अंग्रेज हमें ऊँच्च -नीच,जात -पात में बाँटकर लड़ाते रहे। गौवंश की जगह लोहे की यंत्र से कृषि को बढ़ावा दिया । गौवंश का कत्लेआम होनें लगा। हमारी सभ्यता एवं संस्कृति विकृत होती गयी । आज जरूरत है प्राकृतिक कृषि एवं गौवंश का संरक्षण एवं संवर्द्धन करनें की । गाय, गंगा,गीता, माता एवं भारत माता की सुरक्षा करनें से ही भारत विश्व गुरु बनेगा । कार्यक्रम को जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘, संजय शर्मा, उदय शर्मा, विष्णु शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. गोपाल शर्मा, कझपा पंचायत के मुखिया श्रीकांत कुमार नें संवोधिन किया । धन्यबाद ज्ञापण अरबिंद शर्मा (एकल फाउन्डेशन औरंगाबाद के अध्यक्ष ) नें किया ।
