अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला विधि संघ में चेम्बर आवंटन चढ़ा है भ्रष्टाचार एवं मनमानी का भेंट । वरीयता को दर किनार कर जुनीयर वकीलों से पैसे की लेन -देन कर किया गया आवंटन । इस भ्रष्टाचार का उद्भेदन जितेन्द्र कुमार सागर वरीय अधिवक्ता औरंगाबाद विधि संघ द्वारा किया गया है। इनके

द्वारा अध्यक्ष बिहार बार काउन्सिल पटना को पत्र लिखकर कहा गया है कि औरंगाबाद जिला विधि संघ के अध्यक्ष विजय पांड़ेय एवं महासचिव जगनारायण सिंह भ्रष्टाचार की दलदल में डूबे हुए है । वरीयता को दर किनार कर बार चेम्बर का आवंटन घडहल्ले से किया गया है। पुछे जानें पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर धमकी भी दिया जाता है। सनद हो कि पूर्व के महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के मुकदमा भी न्यायालय में लंबित है। कोर्ट में संघ पदाधिकारी द्वारा आय व्याय का आर्डिट कराने हेतु दिया गया। लेकिन आज तक कोई आर्डिट नहीं कराया गया। अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार सागर नें पत्र के माध्यम से औरंगाबाद जिला विधि संघ के वर्तमान अध्यक्ष एवं महासचिव के उपर लगाये गये सभी आरोपों की गंभीरता से जाँच कर कारवाई करानें की माँग की है ताकी शांति व्यवस्था बहाल होकर न्याय का मार्ग प्रसस्थ हो सके एवं अधिवक्तागण सौहार्द पूर्ण वातावरण में न्यायिक कार्य कर सकें।
क्या कहते हैं वर्तमान अध्यक्ष:- –
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इस संबंध में जव वर्तमान अध्यक्ष औरंगाबाद बार काउन्सील विजय पांड़ेय से जब पक्ष जाना तो उन्होनें बताया कि मेरे उपर जो भी आरोप अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार सागर के द्वारा लगाया गया है वह सरासर गलत एवं मिथ्या है। चेम्बर आबंटन में पूर्ण पारदर्शिता एवं वरीयता का ख्याल रखा गया है। जाँच हो जाय – सब सच्चाई सामने आ जायेगा ।
