सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों नें अपना जलवा खुब बिखेरा तथा दर्शकों से तालियाँ खुब बजवाये । हलाँकी जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये मंचीय बैनर पर बाहरी ख्याती प्राप्त कलाकार सुरंजन राजबीर का नाम अंकित किया गया था। दर्शक भी काफी

संख्या में बाहरी कलाकार को देखनें तथा सुननें को आये थे । लेकिन मंच से उद्घोषक डॉ. हेरम्ब पाठक नें जैसे ही घोषणा किया कि आज का मंचीय कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगें। हलाँकी उपस्थित जनता में थोड़ी नाराजगी तो बाहरी कलाकार सुरंजन राजबीर के नहीं आनें से तो हुई, लेकिन प्रबुद्ध दर्शकगण नें स्थानीय कलाकार के कार्यक्रम को शांति पूर्वक देखा तथा सुना एवं खुब सराहा ।
भोजपुरी गायक श्रवण कुमार नें जैसे ही अपनी सुरीली आवाज में देवी माई के गीत – ” बानी असरे में माई तनी आ जईतु ” जैसे ही गाया, लोग तालियाँ बजाकर झुमने को मजबुर हो गये । नालंदा इंटरनेशनल स्कुल के छात्राओं के द्वारा – सतभामा एवं श्रीकृष्ण के गीत पर जीवंत नाट्य प्रस्तुती को दर्शकों नें खुब सराहा । तो वहीं छपरा (बिहार) से आये अमर जीत लाल, जहानाबाद से आये विनय कुमार, औरंगाबाद से आये राम श्लोक कुमार, शौरभ सम्राट, आनंद कुमार, राजा मंड़ल,अभिषेक हलचल के गाये भोजपुरी भक्ति गीत एवं सुगम संगीत नें दर्शकों को खुब आनंदित किया। उद्घोषण के कार्य में शिक्षिका लाड़ली कुमारी नें सफल योगदान दिया ।
