दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का हुआ आगाज, वॉलीवुड के मशहुर गायिका एश्वर्या पंड़ित ने बिखेरा अपना जलवा

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर के उमगा के मैंदान में दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन । विहार राज्य के लघु एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री सह औरंगाबाद जिला के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार सुमन, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुटुम्बा विधायक ललन राम, बाराचट्टी

( गयाजी ) विधायक ज्योति मांझी, औरंगाबाद जिलाधिकारी श्री मति अभिलाषा शर्मा नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपनें संबोधन में स्थानीय विधायक प्रमोद सिंह नें जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ‘ उमगा तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। जरूरत है उसको उचित विकास के साथ -साथ प्रचार -प्रसार करनें की । यहाँ रोपवे का निर्माण, पहाड़ के उपरी एवं निचली तालाव का जीर्णो घार, सभी क्षतिग्रस्त मंदिरों की मरम्मती आदि कार्य करा दिये जायें तो यह बैष्णो देवी से कम नहीं होगा । कुटुम्बा विधायक नें कहा कि हम काश्मिर तो नहीं गये हैं, लेकिन उमगा क्षेत्र काश्मिर से कम नहीं है। सिर्फ विकास करनें की जरूरत है।
बाराचट्टी विधायिका ज्योति माँझी नें कहा कि पुरा उमगा क्षेत्र का ईलाका गरीवी एवं नक्सल प्रभाव से कई दशकों से जुझता रहा है । अगर यहाँ पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है तो रोजगार के नये अवशर खुलेंगे । जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा नें कहा कि सरकार लगातार उमगा को पर्यटन के क्षेत्र में विकसीत करनें हेतु प्रयाशरत है । उत्तर कोयल नहर में तेजी से काम हो रहा है। इसवर्ष प्रत्येक खेत को लाल पानी हरहाल में पहुंचानें हेतु जिला प्रशासन प्रयाशरत है।
मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार सुमन नेंअपनें सम्बोधन में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नितीस कुमार जी एक विकास पुरुष के रूप में जानें जाते हैं। हम खुद स्थानीय विधायक के साथ मिलकर उनके सामनें उमगा तीर्थ स्थल को एक मॉडल के रूप में विकास करने हेतु ध्यान आकृष्ट करायेंगे । मुझे पुरा भरोसा है कि अब उमगा तीर्थ क्षेत्र का विकास होकर रहेगा। कार्यक्रम को जिप सदस्य शंकर यादवेन्दु, विकास पासवान, प्रखंड़ प्रमुख सोनी देवी, उप प्रमुख अस्मिता देवी आदि नें संबोधित किया । उमगा तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी बाल मुकुंद पाठक नें उमगा तीर्थ की पौराणिक मान्यता एवं इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला। सभी आगत अतिथियों को जिला प्रशासन की ओर से शॉल, उमगा मंदिर का मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ तथा पौधा देकर सम्मानीन किया गया।