डीके अकेला का रिपोर्ट
नवादा जिले के रुपौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज स्व.गया सिंह स्मृति धर्मशाला, पांडेयगंगौट, कौआकोल( नवादा) में इप्टाकर्मी द्वारा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी और अकूत कुर्बानी दाता श्रीदेव पांडेय,डॉ शिवनारायण गुप्ता व कृष्णदेव सिंह को समर्पित नवादा जिला इप्टा का 19 वां जिला सम्मेलन वरिष्ठ रंगकर्मी नरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। साथ ही IPTA के जिला उपाध्यक्ष अशोक समदर्शि ने उक्त मंच का सफ़लतापूर्वक संचालन किया.

IPTA के सम्मेलन की शुरुआत IPTA के वरिष्ठ रंगकर्मी व पूर्व सेवा निवृत्त प्राचार्य अशोक समदर्शि ने झंडोत्तोलन कर उद्घाटन सजल एवं सजग समारोह में शानदार प्रदर्शन कर सबों के दिलों दिमाग को काफी झकझोर डाला. बजा नगाड़ा IPTA का जैसे प्रगतिशील गीत गायन से सम्मेलन का ऐतिहासिक आगाज हुआ. जिले और राज्य के कोने- कोने से आए कलाकार, संस्कृति कर्मी, कवियों, लेखकों, समाजसेवी एवं आम जनों ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि सहृदय अर्पित की. IPTA के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ जयनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि इप्टा बिहार की एक अनमोल, अद्वितीय एवं अद्भुत ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत है। समाज में गंदगी व बुराई की खात्मा कर अच्छाई को भरना इसका मूल भूत उद्देश्य है। IPTA के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार ( प्रधान मंत्री,सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा ) ने कहा कि नवादा इप्टा में सरस्वती, दुर्गा व लक्ष्मी का गुण समाहित है।इनमें लोक कला, संगीत, नृत्य, नाटक व संस्कृति सन्निहित है। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में IPTA ने सबसे ज्यादा संकट को गले लगाया. कितने साँस्कृतिक कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया. कितने को जेल की क्रूर यातनाओं का शिकार बनाया. इसके बावजूद भी IPTA आज भी अपनी पुरानी तेवर की पुनरावृत्ति में धाराप्रवाह बढ़त बनाये अग्रिम चौकी पर विराजमान है और रहेगा. राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक अनुप प्रसाद यादव ने कहा कि नवादा इप्टा के कलाकार राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहें जो नवादा जिले के लिए गौरव का विषय है। काले अंग्रेज़ी हुकूमत को मटियामेट करने के साथ आज गोरे अंग्रेज़ी लुटेरी , जनविरोधी , दमन कारी शासन सत्ता को मिटा कर जनवादी समतामूलक लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करने का प्राथमिक कार्यभार संभालने का समय इंतजार और इंतज़ाम कर रहा है. IPTA के सम्मेलन को वरिष्ठ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व वकील उमाकांत सिंह, वक्ता उत्तम कुमार, समाजसेवी व स्वतंत्र पत्रकार दिनेश कुमार अकेला, कर्मठ मुखिया दीपक कुमार सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। IPTA के नए सांगठनिक ढांचा में
सर्वसम्मत से संरक्षक मंडल में डॉ जयनंदन प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, अनुप प्रसाद यादव, वीणा कुमारी मिश्रा व मुखिया दीपक कुमार को शामिल किया गया।
21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक समदर्शी, सचिव चन्द्रमौलि कुमार, स० सचिव मनोज कुमार, रमेश शर्मा व कोषाध्यक्ष रामनरेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वकील उमाकांत सिंह, राजकुमार प्रसाद, संगीता कुमारी, ललन सिंह, निशा कुमारी, उत्तम कुमार, रामदेव राम शामिल किए गए। रिक्त स्थानों की भरपाई अगली बैठक में पूरी की जाएगी।
इस सम्मेलन में सात कलाकारो को केशरी नंदन स्मृति सम्मान, नौ कलाकारों को रंगकर्मी सुरेंद्र प्रसाद सिंह लोक संस्कृति सम्मान व कुल इक्कावन नाट्यकर्मियों को शिक्षाविद रामवृक्ष नाटक विभूति सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
गुनगुन, कोमल, शिवानी के मगही गीतों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। रमेश शर्मा के नेतृत्व में इप्टा की टोली ने एक से एक जनगीतों की प्रस्तुति से जनता का मन मोह लिया।
मौके पर डॉ सुभाष चंद्र बोस, तुफानी यादव, राजकुमार प्रसाद, ललन सिंह, सुभा कुमारी, उपेंद्र शर्मा, डॉ अनिल कुमार, चंदन कुमार, पैक्स अध्यक्ष रत्नेश राज, नौसे सिंह, बालेश्वर प्रसाद, सुजीत कुमार, सूर्यदेव शर्मा,अनुपम कुमार, विकास, अमरेंद्र, बाल्मीकि सिंह, पत्रकार श्याम श्यामल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
मंच संचालन सचिव चन्द्रमौलि कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अशोक समदर्शी ने किया व हम होंगे कामयाब एक दिन की समवेत स्वर लहरी के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।
