सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपार बहुमत से विजय श्री मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के आजीवन हितचिंतक तथा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच (भारत) नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के केंद्रीय सदस्य जितेंद्र सिंह ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव राजकरण के
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2025/02/img-20250208-wa00108168672075522912266-675x1024.jpg)
आंकड़ों का खेल मात्र नहीं था बल्कि दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो गया। दिल्ली के प्रदूषित वातावरण में वहां का जनमानस वर्षों से घुटन महसूस कर रहा था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजनीति को वर्षों से इतना प्रदूषित कर दिया था कि वहां का वायुमंडल तक विषाक्त हो गया था । प्रकृति भी प्रदूषण फैलाने वाले आम आदमी पार्टी को परिवर्तित करने का निर्णय ले चुकी थी । यह ध्रुव सत्य है कि प्रकृति में परिवर्तन ही शाश्वत सत्य है। प्रकृति का यह शाश्वत विधान आज पूर्ण हो गया। आम आदमी पार्टी तथा उनके सहयोगियों का बाजीगरी इस बार काम नहीं आई। दिल्ली का प्रबुद्धवर्ग अरविंद केजरीवाल और उनके गिरोह के पाखंड को वर्षों पूर्व भली-भांति समझ गई थी। जनमानस का घुटन पूर्व से ही साफ कर दिया था कि इस बार आम आदमी पार्टी जैसे कालियानाग को सत्ता से बाहर करना ही होगा। इन्होंने कहा कि पवित्रनदी यमुनाजी तक को आम आदमी पार्टी ने इतना जहरीला कर दिया था कि अनेक जल जीव प्रजातियां दम तोड़ चुकी थी यमुना का पानी तक को अपने कुकर्म से विषाक्त और जहरीला कर दिया था। द्वापर में कालिया नाग का मर्दन भगवान कृष्ण ने किया था लेकिन 2025 के चुनाव में इस कालिया नाग का मर्दन दिल्ली के कृष्ण भक्तों ने कर दिया है ।आने वाले एक लंबे समय तक कालिया नाग फन उठाने का दुस्साहस नहीं करेगा। मिथ्या संभाषण करने का पर्यायवाची बन चुका अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की जनता सर्वत्र ठोकरे खा रही थी ।दूर तक न्याय का कोई मार्ग यहां की जनता को नहीं दिख रहा था। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली का चुनाव मात्र सत्ता परिवर्तन का अध्याय नहीं है बल्कि सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति का एक सतत प्रक्रिया है।
आम आदमी पार्टी ने वर्षों से सनातनियों की भावना पर जिस प्रकार से कुठाराघात करके कट्टरपंथी जेहादियों को बढ़ावा देने का काम किया इससे दिल्ली की राष्ट्रभक्त सनातन समाज सहन करने की स्थिति में नहीं था। दिल्ली का चुनावी परिवर्तन अंततः भगवान कृष्ण के घोष का पांचजन सिद्ध हुआ है। विपक्षी भले ही मदान्धता की नशा में है किंतु शास्वत सत्य यही है कि देवभूमि भारत के किसी भी कोने में अनाचार,अत्याचार और दुराचार फैलेगा तो उसका संहार भी करने के लिए किसी ने किसी रूप में भगवान कृष्ण अपने देवदूत को धाराधाम पर प्रकट करते रहते हैं।
संभवत: भगवान कृष्ण की योजना से अवतरित भारतीय जनता पार्टी यदुवंश कूलभूषण वासुदेव के संकल्प घोष को पूर्ण करने का नूतन अध्याय है। आम आदमी पार्टी का सरगना प्रमुख अरविंद केजरीवाल इंद्रप्रस्थ के सौरमंडल में कालिख से भी काला कलंक सिद्ध हो रहा था। दिल्ली की न्यायपरक जनता ने पारदर्शिता पूर्ण न्याय देकर इस कलंक को सदा सदा के लिए मिटा दिया है। दिल्ली का चुनाव एक बड़ा संदेश है उन समस्त राजनीतिक दल वालों के लिए जिनके एजेंडा में सिर्फ और सिर्फ भारत भारती के विरुद्ध विष वमन करना और सनातन को नीचा दिखाने के लिए राष्ट्र विरोधी गतिविधि को बढ़ावा देना है। इस कलंकित अध्याय का आज अंत हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से छुटकारा पाने के लिए वहां की जनता ने पूर्व से ही कमर कस लिया था और अंततः भीषण परिस्थितियों में भी अरविंद केजरीवाल के द्वारा खड़े किए गए लाखों अवरोधों के बाद भी वहां की राष्ट्रभक्त जनता ने राष्ट्र की चेतन को जगाये रखा l इसी राष्ट्रीय चेतना और पहचान को जीवंत रखने के लिए आने वाले दिनों में भारत में सनातन विरोधियों का पूर्ण सफाया भी सुनिश्चित करना होगा। दिल्ली चुनावों में कांग्रेस तो एक भी सीट नहीं जीत पाई लेकिन भाजपा को दस सीटें जिता कर अपने नमक का हक पूरा कर दिया। केंद्र सहित भाजपा की सभी सरकारें दलबदलू सत्तालोलुप कांग्रेसियों के भरोसे या अब दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के अप्रत्यक्ष समर्थन से ही बन पाई हैं। शायद इसीलिए पिछले दस सालों में सभी विपक्षी नेताओं पर ED, CBI के छापे पड़े हैं लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता पर नहीं।