ओबरा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हो गया। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली शिव मंदिर समीप स्थित एनएच- 139 की है। मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के फेसर निवासी सुनील यादव के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं कुटुंबा थाना
![](https://khabarsuprabhat.com/wp-content/uploads/2025/02/screenshot_2025-02-07-16-58-02-84_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9145295492170787292069.jpg)
क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अखिलेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं ज़ख्मी पिपरा गांव के ही सुशील सिंह का 16 वर्षीय पुत्र मौसम कुमार हैं। जानकारी के अनुसार हिमांशु व मौसम का ओबरा के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में इंटर की परीक्षा चल रह हैं, जहां दोनों को राहुल बाइक से छोड़ने जा रहा था, तभी उस जगह अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचाया। जहां राहुल की मौत हो गई। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हिमांशु की भी मौत हो गई।
परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
किशोर की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचे परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया हैं। उनका कहना हैं कि
यदि चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहते तो हादसे में जख्मी राहुल की मौत नहीं होती। समय पर इलाज शुरू नहीं होने के कारण उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सक डॉ. एसआर नीरज और डॉ. तस्नीम केसर की ड्यूटी थी, लेकिन दोनों ड्यूटी से गायब थे। अस्पताल में हंगामा और किशोर की मौत की खबर सुनते ही पुलिस वहां पहुंची तथा लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार ये तीनों आपस में रिश्तेदार हैं, जो ओबरा के महथू से परिक्षा केंद्र पर जा रहे थे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो किशोर की मौत हो गईं। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।
घर का बुझा इकलौता चिराग : हिमांशु अपने माता-पिता का
एकलौता संतान था। उसके अलावा उसकी एक छोटी बहन है। उसके निधन से घर का चिराग बुझ गया है। वहीं दूसरा मृतक राहुल दो भाई और एक बहन हैं। हाल ही में उसके बहन की शादी करहरा गांव में तय हुई थी। कल छेंका के लिए जाना था। परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। घर में खुशियों का माहौल था। इस घटना की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गर्दशियों का माहौल मातम में बदल गया।