दाउदनगर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में पिछले माह बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अवैध बालू उत्खनन व बालू माफियाओं के विरुद्ध शक्ति से कारवाई करने का निर्देश दिये थे। इतना ही नहीं वे इसके लिए हवाई सर्वेक्षण कर जिला मुख्यालय में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी
दिए और एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित भी किये थे। लेकिन अवैध बालू उत्खनन और बालू के धंधेबाजों पर इसका तनीक भी असर नहीं रहा। जिसका जिता जागता उदाहरण दाउदनगर थाना क्षेत्र में केरा बालू घाट पर छापेमारी करने गए खान निरीक्षक मो० दानिश पर बालू के धंधेबाजों द्वारा जानलेवा हमला और वाहन को छती ग्रस्त करने की घटना है। हालांकि खान निरीक्षक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी स्थानीय थाना दाउदनगर को दी गई लेकिन पुलिस को पहुंचने के पहले हमलावर भागने में सफल रहे। इस संबंध में खान निरीक्षक के फर्द ब्यान पर स्थानीय थाना दाउदनगर में प्राथमिकी तो दर्ज किया गया है लेकिन संवाद लिखे जाने तक पुलिस को अभी खाली हाथ लगी है और एक भी आरोपितों को गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने खबर सुप्रभात को बताये की प्राथमिकी में सात नामजद आरोपी बनाए गए हैं तथा चालीस अज्ञात हैं। उन्होंने आगे बताये की सभी आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है और शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।